महाराष्ट्र में जल्द ही 20 हजार पुलिस वालों की भर्ती
युवाओं के लिए खुशखबरी
मुंबई। राज्य में जल्द ही महाराष्ट्र पुलिस की भर्ती शुरू हो जाएगी। गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आगामी दो वर्षों में 20 हजार पुलिस वालों की भर्ती की जाएगी। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह अहम घोषणा की। साथ ही जेल विभाग में भारी बदलाव किया जाएगा।
गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जेल विभाग में सुधार की जरूरत है। राज्य की जेलों में 1641 ऐसे कैदी हैं, जिनकी जमानत हो चुकी है, लेकिन उनके पास बेल बांड लेने वाले व्यक्ति और पैसे नहीं हैं। ऐसे लोगों को कानूनी मदद देकर किस तरह बाहर लाया जाए, इसके लिए एनजीओ की मदद ली जाएगी। महाराष्ट्र की जेलों में भारी भीड़ है, ऐसे में जिन्हें जमानत मिल गई है, उन्हें बाहर लाने पर योग्य निर्णय लिया जाएगा। राज्य में सजा की दर बढ़ाने के प्रयास बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमारे कार्यकाल के दौरान सजा की दर बढ़ गई थी, लेकिन पिछले एक साल में यह फिर से कम हो गई। अब इसे बढ़ाने की उपाय योजना की जाएगी। बैठक के दौरान साइबर सुरक्षा की समीक्षा भी की गई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध को लेकर एक पब्लिसिटी कैंपेन चलाई जाएगी। साइबर अपराध की वजह से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
Most Popular News of this Week
बोरीवली पोलीस ठाणे मुंबई
जयहिंद,आरोपीतास 20 वर्ष कारावास सजा मिळाले बाबत मा.सत्र न्यायालय, दिंडोशी,...
पश्चिम परिमंडळ-२
पश्चिम परिमंडळ-२ अंतर्गत 80 व्या स्वातंत्र्य दिनानिमित्त80 मुद्देमाल...
