अंधेरी-पूर्व विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को होगा उपचुनाव,6 नवंबर को मतगणना
अंधेरी-पूर्व विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को होगा उपचुनाव,6 नवंबर को मतगणना
महाराष्ट्र। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग की ओर जारी लिस्ट के मुताबिक, इन सभी सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। नतीजों का ऐलान 6 नवंबर को किया जाएगा। जिन सीटों पर उपचुनाव होने है, उनमें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की अंधेरी ईस्ट सीट भी शामिल है. इस सीट पर उपचुनाव शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन की वजह से कराया जा रहा है।
चुनाव आयोग की ओर से सोमवार को जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक इन सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना सात अक्टूबर को जारी की जाएगी. पर्चा दाखिल करने का काम उसी दिन शुरू हो जाएगा। पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 15 अक्टूबर को की जाएगी। वहीं 17 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं. इन सीटों पर मतदान तीन नवंबर को कराया जाएगा. वहीं मतगणना का काम छह नवंबर को होगा।
Most Popular News of this Week
क्राईम ब्रांच कक्ष - १२
बेकायदेशीर सीडीआर, एसडीआर व लोकेशन पुरविणाऱ्या टोळीतील आरोपींना झारखंड,...
कुरार पोलीस ठाणे, मुंबई
कुरार पोलीस ठाणे, मुंबईदिनांक - १४/१०/२०२६मोटार स्कूटर चोरी करणाऱ्या चोरास...
बोगस डॉक्टरांवर मुंबई क्राईम...
वैद्यकीय पदवी व परवाना नसताना अवैध व्यवसाय करणाऱ्या १० बोगस डॉक्टर...
अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष,...
पोलीस उप आयुक्त, अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष, गुन्हे शाखा, गु.अ.वि., मुंबई ...
