भैंसों के झुंड से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस,उड़ गए इंजन के परखच्चे
भैंसों के झुंड से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस,उड़ गए इंजन के परखच्चे
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेमी हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के कुछ दिन बाद ही मुंबई से गुजरात के गांधी नगर की तरफ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ हादसा हो गया। गुरुवार को अहमदाबाद के पहले बटवा और मणिनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से भैंस टकरा गई। हालांकि इस घटना के चलते ट्रेन में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक क्लियर कर ट्रेन को दोबारा अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई। पश्चिम रेलवे सीनियर पीआरओ जेके जयंती ने बताया कि मुंबई सेंट्रल से गुजरात के गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह करीब 11:15 बजे भैंसों के झुंड से टकरा गई. यह हादसा बटवा स्टेशन से मणिनगर स्टेशन के बीच हुआ है। हादसे से इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस अभी भारत की सबसे तेज गति वाली ट्रेन है। वंदे भारत की गति सीमा 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। आने वाले समय में इसकी रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुरक्षा और आराम को लेकर रेलवे की तरफ से खास ख्याल रखा गया है। इसमें रिक्लाइनिंग सीट की व्यवस्था है, इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन में ऑटोमेटिक फायर सेंसर भी मौजूद है. ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई सुविधा के साथ-साथ तीन घंटे का बैटरी बैकअप भी मौजूद है।
Most Popular News of this Week
क्राईम ब्रांच कक्ष - १२
बेकायदेशीर सीडीआर, एसडीआर व लोकेशन पुरविणाऱ्या टोळीतील आरोपींना झारखंड,...
कुरार पोलीस ठाणे, मुंबई
कुरार पोलीस ठाणे, मुंबईदिनांक - १४/१०/२०२६मोटार स्कूटर चोरी करणाऱ्या चोरास...
बोगस डॉक्टरांवर मुंबई क्राईम...
वैद्यकीय पदवी व परवाना नसताना अवैध व्यवसाय करणाऱ्या १० बोगस डॉक्टर...
अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष,...
पोलीस उप आयुक्त, अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष, गुन्हे शाखा, गु.अ.वि., मुंबई ...
