महिला यात्रियों को दीवाली से पहले मिला उपहार
महिलाओं के लिए लोकल ट्रेन में बढ़ी डिब्बे और सीटें
मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं के लिए राहत भरी खबर हैं। पश्चिम रेलवे ने अपनी सभी नॉन-एसी की नियमित लोकल ट्रेनों में स्थायी आधार पर एक डिब्बे में एक अतिरिक्त महिला सेक्शन जोड़ने का फैसला किया है। महिलाओं के लिए पहले की तुलना में अब लोकल ट्रेनों में अधिक सीटें होंगी ,इसे पश्चिम रेलवे की तरफ से दिवाली और भाई दूज से पहले महिला यात्रियों के लिए बड़ा सौगात माना जा रहा है।
पश्चिम रेलवे अधिकारी के मुताबिक महिला यात्रियों की संख्या को लेकर एक सर्वेक्षण हुआ था। इसके तहत लोकल ट्रेनों में महिला यात्रियों की सीटों की संख्या बढ़ाने की बात कही गई थी। इसलिए पश्चिम रेल प्रशासन ने लोकल ट्रेन में महिला यात्रियों की सहूलियत के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया। इस निर्णय के तहत 12 डिब्बे की लोकल ट्रेनों में बैठने के लिए अब अधिक सीटें होंगी। यह सीटें चर्चगेट की तरफ से 11 वे और विरार की तरफ से दूसरे डिब्बे में बढ़ाई गई है। पहले नॉन एसी 12 डिब्बे की लोकल ट्रेनों में 1170 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था थी। इसमें 273 सीटें महिलाओं के लिए होती थी लेकिन अब महिलाओं के लिए सीटों की संख्या बढ़कर 298 हो गई है।
Most Popular News of this Week
क्राईम ब्रांच कक्ष - १२
बेकायदेशीर सीडीआर, एसडीआर व लोकेशन पुरविणाऱ्या टोळीतील आरोपींना झारखंड,...
कुरार पोलीस ठाणे, मुंबई
कुरार पोलीस ठाणे, मुंबईदिनांक - १४/१०/२०२६मोटार स्कूटर चोरी करणाऱ्या चोरास...
बोगस डॉक्टरांवर मुंबई क्राईम...
वैद्यकीय पदवी व परवाना नसताना अवैध व्यवसाय करणाऱ्या १० बोगस डॉक्टर...
अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष,...
पोलीस उप आयुक्त, अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष, गुन्हे शाखा, गु.अ.वि., मुंबई ...
