400 रुपये में वॉटर टैक्सी से मुंबई से मांडवा तक किया जा सकेगा सफर

400 रुपये में वॉटर टैक्सी से मुंबई से मांडवा तक किया जा सकेगा सफर

1 नवंबर से चलेगी वॉटर टैक्सी

मुंबई। मुंबई से मांडवा के बीच एक नवंबर से वाटर टैक्सी सेवा शुरू हो रही है। इस सुविधा के चलते यह सफर अब सिर्फ 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। क्रूज टर्मिनल के यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं होने की वजह से वॉटर टैक्सी कंपनियों ने मुंबई से सेवाएं शुरू करने से मना कर दिया था। जल मार्ग के जरिये यात्रियों को यातायात का एक और विकल्प उपलब्ध करवाने के लिए फरवरी 2022 में धूमधाम से वॉटर टैक्सी सेवा की शुरुआत तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा की गई थी। क्रूज टर्मिनल के यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं होने की वजह से वॉटर टैक्सी कंपनियों ने मुंबई से सेवाएं शुरू करने से मना कर दिया था। मौजूदा समय में बेलापुर से जेएनपीटी, एलिफेंटा के बीच वॉटर चल रही है। मुंबई क्रूज टर्मिनल से सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिलने के करीब छह महीने बाद नयनतारा शिपिंग कंपनी ने मुंबई से मांडवा के बीच वॉटर टैक्सी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है।

मुंबई से मांडवा के बीच जल मार्ग से सफर करने के लिए यात्रियों को 400 रुपये खर्च करने होंगे। नयनतारा शिपिंग कंपनी के  अनुसार, वॉटर टैक्सी में यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखकर जहाज का निर्माण किया गया है। जहाज के माध्यम से एक साथ करीब 200 यात्री सफर कर सकेंगे।


Most Popular News of this Week

क्राईम ब्रांच कक्ष - १२

बेकायदेशीर सीडीआर, एसडीआर व लोकेशन पुरविणाऱ्या टोळीतील आरोपींना झारखंड,...

कुरार पोलीस ठाणे, मुंबई

कुरार पोलीस ठाणे, मुंबईदिनांक - १४/१०/२०२६मोटार स्कूटर चोरी करणाऱ्या चोरास...

अमली पदार्थ विरोधी कक्ष,...

  अमली पदार्थ विरोधी कक्ष, वांद्रे, गुन्हे                     ...

बोगस डॉक्टरांवर मुंबई क्राईम...

वैद्यकीय पदवी व परवाना नसताना अवैध व्यवसाय करणाऱ्या १० बोगस डॉक्टर...

अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष,...

पोलीस उप आयुक्त, अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष, गुन्हे शाखा, गु.अ.वि., मुंबई ...