आर्थर रोड जेल से रिहा हुए शिवसेना नेता संजय राउत

आर्थर रोड जेल से रिहा हुए शिवसेना नेता संजय राउत

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ऑर्थर रोड जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें गोरेगांव वेस्ट की पात्रा चॉल घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ले गिरफ्तार किया था। संजय राउत के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप था।

संजय राउत ने कहा कि जिन लोगों ने ये साजिश रची थी, अगर उनको आनंद मिला होगा तो मैं इसमें उनका सहभागी हूं. मेरे मन में किसी के लिए कोई शिकायत नहीं है. मैं पूरी व्यवस्था को या फिर किसी केंद्रीय एजेंसी को दोष नहीं दूंगा. महाराष्ट्र में नई सरकार बनी है। 

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने संवाददाताओं से कहा कि जब तक पार्टी में संजय राउत जैसे नेता हैं, उसे कोई डर नहीं है। पार्टी की उप नेता ने कहा, ‘‘टाइगर इज बैक (शेर लौट आया है)’’। राज्यसभा सदस्य राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने इसी साल 31 जुलाई को गिरफ्तार किया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता रोहित पवार ने एक बाघ के पिंजड़े से छोड़े जाने का वीडियो ट्वीट किया और राउत को टैग किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सच की जीत हुई है।


Most Popular News of this Week

कुरार पोलीस ठाणे, मुंबई

कुरार पोलीस ठाणे, मुंबईदिनांक - १४/१०/२०२६मोटार स्कूटर चोरी करणाऱ्या चोरास...

अमली पदार्थ विरोधी कक्ष,...

  अमली पदार्थ विरोधी कक्ष, वांद्रे, गुन्हे                     ...

बोगस डॉक्टरांवर मुंबई क्राईम...

वैद्यकीय पदवी व परवाना नसताना अवैध व्यवसाय करणाऱ्या १० बोगस डॉक्टर...

अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष,...

पोलीस उप आयुक्त, अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष, गुन्हे शाखा, गु.अ.वि., मुंबई ...