हर-हर महादेव की फिल्म पर हंगामे के मामले में जितेंद्र आव्हाड गिरफ्तार
हर-हर महादेव की फिल्म पर हंगामे के मामले में जितेंद्र आव्हाड गिरफ्तार
मुंबई। एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जितेंद्र आव्हाड ने अपने समर्थकों के साथ जाकर मॉल में फिल्म हर-हर महादेव की स्क्रीनिंग रुकवाई थी और आरोप है कि उन्होंने मॉल में जाकर मारपीट भी की थी।
एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने बताया कि मैं मुंबई जा रहा था, इसी दौरान पुलिस के एक कॉल के बाद मैं खुद ठाणे के वर्तकनगर थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर ने मुझे बातचीत में उलझा दिया। तभी डीसीपी राठौड़ थाने पहुंचे और मुझे हिरासत में ले लिया। आज दोपहर करीब एक बजे मेरे पास वर्तकनगर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निकम का फोन आया। उन्होंने कहा कि मैं नोटिस भेजने के लिए एक पुलिसकर्मी भेजूंगा, इसलिए आप थाने आ जाएं। लेकिन मैंने कहा कि मैं पहले थाने आऊंगा और फिर मुंबई जाऊंगा।
Most Popular News of this Week
बोरीवली पोलीस ठाणे मुंबई
जयहिंद,आरोपीतास 20 वर्ष कारावास सजा मिळाले बाबत मा.सत्र न्यायालय, दिंडोशी,...
पश्चिम परिमंडळ-२
पश्चिम परिमंडळ-२ अंतर्गत 80 व्या स्वातंत्र्य दिनानिमित्त80 मुद्देमाल...
