मुंबई में सड़क पर कोरियन महिला से छेड़छाड़, दो शख्स गिरफ्तार

मुंबई में सड़क पर कोरियन महिला से छेड़छाड़, दो शख्स गिरफ्तार

विदेशी महिला को जबरन चूमने की युवक कर रहे थे कोशिश 

मुंबई। मुंबई में एक सड़क पर युवक द्वारा एक महिला यूट्यूबर से कथित रूप से छेड़छाड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। वह मुंबई की खार इलाके में  लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। तभी वहां दो लड़के आए और टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसे छेड़ने लगे। एक ने हाथ पकड़कर उसे गाड़ी पर बिठाने की कोशिश की। जब महिला ने इनकार किया तो उसे जबरन चूमने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने खुद इस घटना का संज्ञान लिया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसका नाम मुबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी हैं। खार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए  आईपीसी की धारा 354 के तहत एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है। 


Most Popular News of this Week

क्राईम ब्रांच कक्ष - १२

बेकायदेशीर सीडीआर, एसडीआर व लोकेशन पुरविणाऱ्या टोळीतील आरोपींना झारखंड,...

कुरार पोलीस ठाणे, मुंबई

कुरार पोलीस ठाणे, मुंबईदिनांक - १४/१०/२०२६मोटार स्कूटर चोरी करणाऱ्या चोरास...

अमली पदार्थ विरोधी कक्ष,...

  अमली पदार्थ विरोधी कक्ष, वांद्रे, गुन्हे                     ...

बोगस डॉक्टरांवर मुंबई क्राईम...

वैद्यकीय पदवी व परवाना नसताना अवैध व्यवसाय करणाऱ्या १० बोगस डॉक्टर...

अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष,...

पोलीस उप आयुक्त, अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष, गुन्हे शाखा, गु.अ.वि., मुंबई ...