निरंकारी मिशन के तत्वावधान में नेत्रचिकित्सा एवं दंत चिकित्सा शिविर में 85 नागरिक लाभान्वित
निरंकारी मिशन के तत्वावधान में नेत्रचिकित्सा एवं दंत चिकित्सा शिविर में 85 नागरिक लाभान्वित
मुंबई । संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चॅरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार, 26 मार्च, 2023 को ब्रह्माकुमारीज आश्रम, मेरिलॅन्ड बिल्डींग, थडानी रोड, वरली सी फेस, वरली, मुंबई में आयोजित नेत्रचिकित्सा एवं दंत चिकित्सा शिविर में 85 नागरिक लाभान्वित हुए |
इस शिविर में इंडियन डेंटल एसोसिएशन मुंबई और पोतदार अस्पताल के सहयोग से सभी 85 नागरिकों की दातों की एवं आँखों की जाँच की गई | उनमें से 33 नेत्र मरिजों को चश्में बाँटे गए जबकि 4 मरिजों को मोतिबिंद पाया गया जिनको उनकी मुफ्त शस्त्रक्रिया के लिए संदर्भित किया गया | साथ ही चिकित्सकों द्वारा आवश्यकता अनुसार मार्गदर्शन व नि:शुल्क दवाईयां भी दी गई | इसके अतिरिक्त जाँच किए गए सभी दंत रोगियों को इंडियन डेंटल असोसिएशन, प्रभादेवी में मुफ्त उपचार उपलब्ध कराये जायेंगे | इस शिविर में नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाईंड द्वारा विशेष सहयोग दिया गया |
पोदार आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल की डॉ.संपदा जी ने इस शिविर का उद्घाटन किया | इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन के समाज कल्याण विभाग की श्रीमती प्रेमा ओबेरॉय, इंडियन डेंटल असोसिएशन की डॉ.अफशा लाहिजी एवं ब्रह्माकुमारीज आश्रम की श्रीमती भारती तथा वनिता दीदी उपस्थित थे |
श्रीमती प्रेमा ओबेरॉय ने बताया कि संत निरंकारी मिशन की ओर से निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्च महिने में आने वाले जन्मदिन के औचित्य को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया |
Most Popular News of this Week
क्राईम ब्रांच कक्ष - १२
बेकायदेशीर सीडीआर, एसडीआर व लोकेशन पुरविणाऱ्या टोळीतील आरोपींना झारखंड,...
कुरार पोलीस ठाणे, मुंबई
कुरार पोलीस ठाणे, मुंबईदिनांक - १४/१०/२०२६मोटार स्कूटर चोरी करणाऱ्या चोरास...
बोगस डॉक्टरांवर मुंबई क्राईम...
वैद्यकीय पदवी व परवाना नसताना अवैध व्यवसाय करणाऱ्या १० बोगस डॉक्टर...
अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष,...
पोलीस उप आयुक्त, अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष, गुन्हे शाखा, गु.अ.वि., मुंबई ...
