महिला कोचों और प्लेटफार्मों पर वर्दीधारी कर्मियों को किया जाएगा तैनात
महिला कोचों और प्लेटफार्मों पर वर्दीधारी कर्मियों को किया जाएगा तैनात
मुंबई : मुंबई के ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। अब उपनगरीय ट्रेनों के महिला डिब्बों और प्लेटफार्मों पर रात 9 से सुबह 6 बजे तक के बीच 1,200 से अधिक की संख्या में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) वर्दी में जवानों को तैनात करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।मुंबई में उपनगरीय ट्रेनों में महिला यात्रियों के यौन उत्पीड़न की हालिया घटनाओं के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। पिछले महीने शहर में चलती ट्रेनों में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की दो घटनाएं सामने आईं थी। लवे पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों मामले सुलझा लिये थे।पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को इन घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए कहा कि जीआरपी ने ट्रेन यात्रा के दौरान महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक योजना बनाई है, खासकर रात और सुबह के समय। उन्होंने कहा, रात 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच महिला डिब्बों में वर्दी में कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
Most Popular News of this Week
क्राईम ब्रांच कक्ष - १२
बेकायदेशीर सीडीआर, एसडीआर व लोकेशन पुरविणाऱ्या टोळीतील आरोपींना झारखंड,...
कुरार पोलीस ठाणे, मुंबई
कुरार पोलीस ठाणे, मुंबईदिनांक - १४/१०/२०२६मोटार स्कूटर चोरी करणाऱ्या चोरास...
बोगस डॉक्टरांवर मुंबई क्राईम...
वैद्यकीय पदवी व परवाना नसताना अवैध व्यवसाय करणाऱ्या १० बोगस डॉक्टर...
अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष,...
पोलीस उप आयुक्त, अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष, गुन्हे शाखा, गु.अ.वि., मुंबई ...
